बालिकाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

देहरादून। विकासनगर स्थित सेपियंस स्कूल में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. निशा गैरा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय निदेशिका ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।