पुलिस ने 21 बुलेट और 3 थार-स्कार्पियो की सीज

देहरादून। यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ दून पुलिस ने क्लेमेनटाउन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ’’मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 21 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल’’ तथा शीशों पर काली फिल्म लगी ’’3 थार/स्कार्पियो’’ को सीज किया। शिकायत थी कि कुछ वाहन चालक तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर रैश ड्राइविंग करते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। अधिकांश वाहन निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के पाए गए। पुलिस ने विश्वविद्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। सीसीटीवी के माध्यम से भी ऐसे वाहनों पर नजर रखी जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा।