विकास कार्यों के लिए 2.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

विकास कार्यों के लिए 2.93 करोड़ रुपये स्वीकृत


पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने पाबों और पैठाणी विकासखंड के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 93 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। धनराशि से मंदिरों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग मार्ग, पंचायत भवनों की मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग, पेयजल स्रोतों के कार्य और यात्री शेड सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। डॉ. रावत ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय जरूरतों के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *