रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज ने दिया पवित्रता और नशामुक्ति का संदेश
श्रीनगर गढ़वाल। ब्रह्माकुमारीज श्रीनगर सेवा केंद्र में रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि दीपा रावत रहीं। राजयोगी ब्रह्मा कुमार भ्राता मेहरचंद ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देता है। बीके नीलम दीदी ने उपस्थित लोगों को राखी बांधी। पर्यावरण संरक्षण के लिए अंगूर, आंवला, माल्टा और नींबू के करीब 80 पौधे वितरित किए गए तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंत्री रावत ने सेवा केंद्र की निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की।