मुस्टिकसौड़ में उमड़ी भीड़, लोगों ने की पूजा-अर्चना

मुस्टिकसौड़ में उमड़ी भीड़, लोगों ने की पूजा-अर्चना


उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में क्षेत्राधिपति श्री हरि महाराज के सानिध्य में आयोजित पौराणिक दूधगाड़ू ‘फुलोई थौलू’ मेले में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रतिभाग किया। उन्होंने श्री हरि महाराज, हुणेश्वर भगवान, नागराजा देवता एवं माता खंडद्वारी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मेले में भगवान का दिव्य दुग्धाभिषेक और उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लाए गए देव पुष्पों से विशेष पूजा-अर्चना आकर्षण का केंद्र रही। विजयपाल सजवाण ने कहा कि देवभूमि की पहचान उसकी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से है। इन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *