विद्यार्थियों ने अग्निवीर सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
रानीखेत –गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ केआरसी के अग्निवीरों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा देश के लिए तैनात सैनिकों को राखी बांधी गई तथा सैनिकों द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल की ओर से उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी , कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी तथा पंकज थापा द्वारा सैनिकों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।