मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी हॉल में मोरी ब्लॉक के सतलुज जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों और परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर से जुड़े लंबित मामलों के समाधान तथा दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।
जिलाधिकारी ने भूमि सीमांकन एवं मुआवजे से संबंधित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गतिरोध समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों पर नियमानुसार एवं न्यायसंगत विचार करते हुए प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा की जाए, साथ ही परियोजना का कार्य भी निर्बाध रूप से संचालित हो। बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, परियोजना अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।