खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटा युवा कल्याण विभाग

खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटा युवा कल्याण विभाग


देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राज्य स्तर पर सीधे आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। देहरादून के आमवाला में जूडो, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में फेंसिंग तथा हरिद्वार के रोशनाबाद में योगासन प्रतियोगिता शुरू हुई।
आमवाला में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों के वजन के बाद जूडो मुकाबले शुरू हुए। स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की फेंसिंग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच दे रही हैं। आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। फेंसिंग के अंडर-14 बालक फॉयल वर्ग में सार्थक जैन ने स्वर्ण, आदित्य सिंह पुंडीर ने रजत तथा मंथन पंत और श्लोक मेहता ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। हरिद्वार में मंत्री मदन कौशिक ने योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *