हिंदी दिवस पर युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी दिवस पर युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित


देहरादून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. जगदीश कुमुद, सौरभ पांडे और राजेंद्र खंडूरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *