यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

देहरादून। पुलिस टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले सहयात्री, दोनों के लिए बीआईएस प्रमाणित हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुलिस ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *