बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

श्रीनगर। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें वार्षिक ऋण योजना 2026-27, सीडी रेशियो और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सीडीओ ने बैंकों को ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एसबीआई और पीएनबी को सीडी रेशियो में सुधार लाने को कहा। साथ ही कृषि, एमएसएमई, मुद्रा योजना, पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सभी बैंकों को स्टॉल लगाने और लोगों को सरकारी योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी किशन सिंह रावत सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *