वरिष्ठ श्रद्धालु कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना

वरिष्ठ श्रद्धालु कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना


टिहरी। दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत घनसाली क्षेत्र से 36 वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। दल में 19 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। ग्राम प्रधान मनीषा भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि श्रद्धालु कैंची धाम, जागेश्वर धाम सहित आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, भोजन और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। दल के साथ गाइड भी रहेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष अब तक 150 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *