रामलीला में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाह

रामलीला में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाह


उत्तरकाशी। विकास भवन लदाड़ी, बाड़ागड्डी में श्री युवा आदर्श रामलीला समिति की रामलीला की 12वीं पुनरावृत्ति के चौथे दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाहोत्सव देखने पहुंचे और भक्ति में झूम उठे।
कार्यक्रम में भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार ने शिरकत की। ज्ञानसू स्थित होटल व्यू पैराडाइज के मालिक गजेंद्र सिंह रावत ने समारोह में पहुंचे रामभक्तों का स्वागत किया। कलाकारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *