ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी दो वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी दो वारंटी गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी एवं चंबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। नई टिहरी पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत ’’अनुज अग्रवाल’’ निवासी शास्त्री नगर, गाजियाबाद को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वहीं, चंबा पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के क्रम में ’’सुमन नेगी’’ निवासी म्यूंडा, प्रतापनगर, हाल निवासी चंबा को चंबा बाजार से गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *