डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा


पौड़ी। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी ने मंगलवार को आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
महरगांव में भूस्खलन की सूचना पर प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार लोग मलबे में दबे थे, जिनमें एक महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम भी भेजी गई। बैरगांव में घायल महिला को सतपुली हंस चिकित्सालय पहुंचाया गया। डीएम ने भूस्खलन से बाधित सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। सतपुली-गुमखाल मार्ग को जेसीबी से सुचारू किया गया, जबकि गुमखाल-द्वारीखाल-महरगांव मार्ग पर भी मशीनें भेजी गईं। उन्होंने विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *