सुहावने मौसम के बीच केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और धाम का दिव्य वातावरण भक्तों को आकर्षित कर रहा है। रविवार को भी सुबह से ही पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु धाम पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।
इस वर्ष अब तक 18 लाख 74 हजार 100 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। पुलिस भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में जुटी है। उल्लेखनीय है कि धाम के कपाट 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होंगे।