स्कूल वाहनों पर दूसरे दिन भी सख्ती, 45 वाहनों के चालान

स्कूल वाहनों पर दूसरे दिन भी सख्ती, 45 वाहनों के चालान


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रखा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों और प्रमुख मार्गों पर स्कूल बसों व अन्य वाहनों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और लेडी अटेंडेंट सहित सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर ’’45 विद्यालय वाहनों के चालान’’ मोटरयान अधिनियम के तहत किए गए। परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन चालकों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *