पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

हरिद्वार। ज्वालापुर के वार्ड-44 त्रिमूर्ति नगर में रविवार को डॉक्टर अयूब वाली गली के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने वार्ड पार्षद अहसान अंसारी एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से लंबित इस मांग को बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हुआ। महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि गली निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड में विकास कार्यों का क्रम आगे भी जारी रहेगा।