श्रीनगर को जल्द मिलेगी 30-सीटर आधुनिक सिटी बस की सौगात

श्रीनगर को जल्द मिलेगी 30-सीटर आधुनिक सिटी बस की सौगात


श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर श्रीनगर नगर क्षेत्र को जल्द ही 30-सीटर आधुनिक सिटी बस की सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनकेंद्रित विकास विजन के तहत शुरू की जा रही इस सेवा से छात्र-छात्राओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व किफायती परिवहन मिलेगा। लगभग 22.50 लाख रुपये की लागत से टाटा मोटर्स की बस जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाएगी और संचालन नगर निगम करेगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *