प्रतापनगर के संकुलों में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम

प्रतापनगर के संकुलों में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम


लंबगांव। विकासखंड प्रतापनगर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इंटर कॉलेज मांजफ में संकुल सिलवालगांव की प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना बढ़ाते हैं।
सिलवालगांव में कबड्डी के जूनियर बालक-बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल भेलुंता विजेता रहा। खो-खो में बालक वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेत और बालिका वर्ग में भेलुंता ने बाजी मारी। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओनालगांव संकुल की प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग की दौड़, लंबी कूद और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी बालक वर्ग में राप्रावि रैका तथा बालिका वर्ग में गौरव शिक्षा निकेतन कंडियालगांव विजेता रहा।
देवल में रौणिया संकुल की प्रतियोगिताओं में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। खो-खो, कबड्डी, योग, दौड़ और बैडमिंटन में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद प्रदीप रमोला सहित जनप्रतिनिधियों ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *