एनपीएस दिवस पर जिला कोषागार में विशेष शिविर आयोजित

एनपीएस दिवस पर जिला कोषागार में विशेष शिविर आयोजित


उत्तरकाशी। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस के अवसर पर जिला कोषागार परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कोषागार से संबद्ध 80 आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष कुमार खुदलानी सहित टीम ने एनपीएस के नवीन दिशा-निर्देशों, पेंशन नियमों और ऑनलाइन दावों की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों को प्रान खाते को आधार से लिंक करने, नए सुरक्षा मानकों, आंशिक निकासी, ई-साइन प्रक्रिया तथा सेवानिवृत्ति लाभों के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डीडीओ की विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का उद्देश्य एनपीएस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण और कर्मचारियों को पेंशन व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *