एसपी ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग का किया निरीक्षण

एसपी ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग का किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग और गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, शटल व्यवस्था और मानसून से प्रभावित मार्गों की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने सीतापुर, सोनप्रयाग सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मानसून के दौरान मलबा और पत्थर आने से प्रभावित स्थानों पर तत्काल सफाई और मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त मार्गों पर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित संचालित करना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण में यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा समेत संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *