अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मोरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोरी-त्यूनी रोड स्थित बागी मौताड़ तिराहे के पास वाहन संख्या एचपी-63एफ-7475 बोलेरो कैंपर से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब “रॉयल स्टैग” बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप ठाकुर (42 वर्ष) निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मोरी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *