15 जून तक पूरे हों सीवरेज कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

15 जून तक पूरे हों सीवरेज कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम


हरिद्वार।  चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को 15 जून तक सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क पर पड़े मलबे और निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। गंगा दशहरा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। मां मनसा देवी एवं मां चंडी देवी मंदिर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस और पेयजल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *