डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण

श्रीनगर। क्षेत्र स्थित डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के संयुक्त दल ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरंग की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकासी मार्ग, आपातकालीन बचाव प्रणाली और संभावित आपदा की स्थिति में राहत कार्यों की तैयारियों का आकलन किया गया।
संयुक्त दल ने सुरंग के भीतर जाकर संवेदनशील स्थलों और संभावित जोखिम वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरंग में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के पालन, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंजरी नेगी ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य सुरंग की सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करना और आपात स्थिति में प्रभावी राहत-बचाव सुनिश्चित करना है। इस दौरान नाजिम हुसैन सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।