दो मामलों में अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज

दो मामलों में अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऊखीमठ पुलिस ने प्रेम सिंह नेगी, निवासी ताल जामण को स्कूटी संख्या यूके14एम3276 से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गुप्तकाशी पुलिस ने हर्षपाल सिंह, निवासी तुलंगा को स्कूटी संख्या यूके19बी0189 से 18 बोतल इम्पीरियल ब्लू शराब के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *