सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को श्रीनगर मंडल स्थित अदिति पैलेस में प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत के स्वागत संबोधन से हुआ। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता जनकल्याण का माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में काम करना चाहिए और संगठन में अहंकार से दूर रहकर एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड से अपने पारिवारिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी माता स्वर्गीय सुषमा स्वराज को प्रदेश की जनता ने सांसद बनाकर संसद भेजा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अभद्र भाषा पर भी अफसोस जताया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया और धन्यवाद संबोधन जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने दिया। इससे पहले बांसुरी स्वराज का पराग डेयरी और पौड़ी बस स्टेशन पर स्वागत किया गया। उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन भी किए। बैठक में अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *