आरबीआई गवर्नर संजय ने वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा

आरबीआई गवर्नर संजय ने वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा


देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) द्वारा आयोजित शिविर का दौरा किया। यह शिविर भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था।
गवर्नर ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को पेंशन, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। शिविर में बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल एटीएम वैन और सिक्के बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी गवर्नर ने सराहना की। इस दौरान आरबीआई और विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *