महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूकता

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में मोरी थाना पुलिस ने ग्राम देवरा में पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। पुलिस ने ओटीपी, बैंक पासवर्ड और कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, संदिग्ध कॉल व लिंक से सतर्क रहने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई।