मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त

मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मतदाता सूची में विसंगतियों के सुधार को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 558 मतदेय स्थलों पर चिन्हित 63,717 विसंगतिपूर्ण एवं अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने ईआरओ और एईआरओ के प्रशिक्षण, बीएलओ ऐप पर प्रगति अपलोड करने, दस्तावेजों के सत्यापन और राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य किसी मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *