पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
 
 
 
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से निर्दोष पुरुषों को संरक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र बनाने के लिए हल्द्वानी एसडीएम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका सुनीता तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है जो बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि कई बार पुरुष अपने निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है तो उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और फिर पुरुषों को फसाए गए झूठे केसों से समझौते के आधार पर लाखों करोड़ों रुपए की मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है इस तरह से कुछ लोगों ने महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का अपना व्यापार बना लिया है और जो पुरुष मांगे गए रुपए नहीं दे पाते तो उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है जिससे पुरुष पर चौतरफा मार पड़ती है।
 
 
इस दौरान ज्ञापन देने में रेनू कांडपाल अलका टंडन सौरभ कुमार महेश साहू हैप्पी महेश्वरी यश गुप्ता रोहित साहू सुशील साहू प्रशांत गुप्ता विनीत टंडन संदीप यादव सूरज मिस्त्री रोहतास प्रजापति जानकी कश्यप अमित कुमार सुशील राय रवि गुप्ता दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *