संस्कृत का प्रचार-प्रसार दैनिक पूजा के समान: डॉ. मंजू भारती

संस्कृत का प्रचार-प्रसार दैनिक पूजा के समान: डॉ. मंजू भारती


देहरादून। राजपुर रोड स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. मंजू भारती ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत देववाणी है और इसका प्रचार-प्रसार हमारी दैनिक पूजा के समान है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया। पूर्व राज्य मंत्री आचार्य सुभाष जोशी ने संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत शिक्षा के विस्तार संबंधी कार्यों की जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा ने बताया कि 3 जून तक चलने वाले इस निशुल्क शिविर में छात्र-छात्राएं संस्कृत संभाषण सीख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *