उपलब्धियों से भरा है प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: डॉ. विशाल गर्ग

उपलब्धियों से भरा है प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: डॉ. विशाल गर्ग


हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विशाल गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल उपलब्धियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से भरा रहा है।
डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर देश में जनजागरूकता फैलायी। गांवों और शहरों में शौचालय निर्माण कराकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई ऐतिहासिक मंदिरों एवं कॉरिडोरों का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने देश के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया है। डॉ. गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है और सेवा व सुशासन के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *