पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार


देहरादून। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जीएमएस रोड स्थित सेंट ज्यूड चौक के पास चेकिंग के दौरान 24 वर्षीय मोहम्मद उबैदुल रहमान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिस्टल को बेचने के लिए अमरोहा से देहरादून लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *