हरिद्वार में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, अब रोडवेज व प्राइवेट वाहनों में भी बढ़ेगा किराया, महंगाई की मार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। आज से पेट्रोल डीजल फिर से महंगे हो गए हैं। हरिद्वार में पेट्रोल 100 रुपये से ज्यादा कीमत में मिलेगा। पेट्रोल — डीजल की कीमत बढ़ने से अब किराया भी बढ़ेगा। टैक्सी, प्राईवेट बस हो या रोडवेज सभी में किराया बढ़ेगा। इसके अलावा प्लास्टिक के बनने भी उत्पाद महंगे होंगे।
सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देहरादून में ईंधन की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में 2.55 रु प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 100.50 रु प्रति लीटर पहुंच गई।
वहीं डीजल 2.72 रु प्रति लीटर महंगा होकर 95.90 रु प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर ₹108.93 प्रति लीटर हो गई है। नई दरों का असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।