बुलाकीवाला में गुलदार की सक्रियता से दहशत, बकरी पर हमला

बुलाकीवाला में गुलदार की सक्रियता से दहशत, बकरी पर हमला

विकासनगर। ग्राम पंचायत बुलाकीवाला में गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीती रात बिलाल पुत्र अल्ताफ निवासी बुलाकीवाला के बकरी बाड़े में घुसकर गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार पहले भी कई पशुओं को निशाना बना चुका है और लगातार आबादी के आसपास घूम रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने, कैमरा ट्रैप लगाने और गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी की मांग की है। वहीं वन दरोगा राजू राणा ने बताया कि विभाग की टीम लगातार रात्रि में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त मुस्तैदी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *