फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। पुलिस ने संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1 करोड़ 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी संजय जैन को गिरफ्तार किया है। मामले में बलवीर रोड निवासी विनोद प्रकाश अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि हरिद्वार रोड स्थित अरिहंत टावर की पांचवीं मंजिल की संपत्ति को संजय जैन और उसके सहयोगियों ने पहले वर्ष 2024 में निशांत गर्ग को बेच दिया था। इसके बाद कर्ज से उबरने के लिए आरोपियों ने उसी संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2025 में उसे दोबारा विनोद प्रकाश अग्रवाल को 1.65 करोड़ रुपये में बेच दिया। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *