क्रीड़ा प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद स्कूल का दबदबा

लंबगांव। विकासखंड प्रतापनगर के देवल में आयोजित संकुल रौणिया की शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल एवं श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल लंबगांव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। सामूहिक खेलों में बालक वर्ग कबड्डी व खो-खो में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल विजेता रहा। बालिका कबड्डी में श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। बैडमिंटन में भी दोनों विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।