सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पौड़ी। श्रीनगर गढ़वाल स्थित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में भारतीय रिज़र्व बैंक एवं लीड बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया। एलडीओ भरत आनंद ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव, ओटीपी व बैंक विवरण साझा न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।