तोली-चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग का शिलान्यास

देवप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 12.750 किलोमीटर लंबे तोली-चपौली से ग्वालना नगर मोटर मार्ग के स्टेज-प्रथम और द्वितीय एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण के लिए 1668.45 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।