कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार की दीवारों पर उकेरी जा रहीं आकर्षक कलाकृतियां
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए शहर की दीवारों को कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। हाईवे की दीवारों से लेकर चंडी देवी की पहाड़ियों तक देशभर से पहुंचे युवा कलाकार अपनी कला के रंग बिखेर रहे हैं। इन चित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व तथा मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चल रही इस पहल से शहर के सौंदर्यीकरण को नई पहचान मिल रही है। अभियान में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) के छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया है। इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रही हैं। इस पहल का उद्देश्य युवा कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देने के साथ महिला सशक्तीकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है।
कलाकार ग्रीन कुंभ, साधु-संतों, समुद्र मंथन, हरकी पैड़ी, महाकुंभ, रामायण, भीम लीला, शिव लीला और सती प्रसंग जैसे विषयों पर आधारित चित्र बना रहे हैं। इन कलाकृतियों में धार्मिक और पौराणिक विरासत के साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी दर्शाया जा रहा है। इस पहल से कुंभ नगरी की सुंदरता बढ़ने के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवा कलाकारों, विशेषकर छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध होगा।