किसान ऋण मेले में 90 लाभार्थियों को बांटे 79.78 लाख के चेक

किसान ऋण मेले में 90 लाभार्थियों को बांटे 79.78 लाख के चेक

उत्तरकाशी। जिला सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को विकासखंड कार्यालय डुंडा परिसर में किसान ऋण मेला-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार और बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने किया।
मेले में बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत 90 किसानों एवं लाभार्थियों को कुल 79.78 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही 40 नए कृषक सदस्यों को बैंक से जोड़ा गया और 38 पुराने कृषक समूहों को दोबारा सक्रिय किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 किसानों को भी लाभान्वित किया गया।
बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। उन्होंने बताया कि ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि जगत सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे ऋण मेले किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में बैंक पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *