कीर्तिनगर बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याएं उठीं

कीर्तिनगर बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याएं उठीं


टिहरी। कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।
विद्युत व्यवस्था के तहत ढूंढसिर क्षेत्र में लाइनों की लॉपिंग-चॉपिंग, खुले तारों को सुरक्षित केबल से बदलने और पुराने पोलों को बदलने की मांग की गई। बांसवाड़ा ग्रामसभा में नया ट्रांसफार्मर लगाने का मुद्दा भी उठा। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आचरीकुंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, न्यूली स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता और धारी व ढूंढसिर में एंबुलेंस चालकों की तैनाती की मांग रखी गई। सड़क संबंधी मुद्दों में धारपाया-कोठी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, नालियों और सुरक्षा दीवारों की मरम्मत तथा कीर्तिनगर-नैनीसैंण मार्ग पर नालियां बनाने की मांग शामिल रही। पीपलीधार इंटर कॉलेज में शिक्षकों की उपलब्धता और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत का विषय भी उठाया गया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं का लाभ विकासखंड स्तर पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *