रुड़की पहुंचीं अभिनेत्री संगीता बिजलानी, दीदार को उमड़ी भीड़

रुड़की पहुंचीं अभिनेत्री संगीता बिजलानी, दीदार को उमड़ी भीड़


हरिद्वार। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने रुड़की में डी.डी. ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया। उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अभिनेत्री ने शोरूम की भव्यता की सराहना करते हुए आभूषणों को महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा बताया।
शोरूम के संचालक नमन मित्तल ने बताया कि आजाद नगर में प्रतिष्ठान की दूसरी शाखा शुरू की गई है। दीपावली, करवाचौथ और भैया दूज के अवसर पर ग्राहकों को आभूषणों की खरीद पर 11 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा अपनी पत्नी मनीषा बत्रा के साथ पहुंचे। पूर्व मेयर यशपाल राणा, गौरव गोयल और भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *