कनखल के झंडा चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार। दीपावली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।