अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली चंबा पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशानदेही पर दो चोरी की मारुति-800 कारें, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कुमाल्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार की डिग्गी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (21) और दीपक कुमार (22) निवासी विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चंबा और उत्तरकाशी से वाहन चोरी की घटनाओं के साथ अन्य वारदातों में भी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की कार भी बरामद की। आरोपियों ने बताया कि वे कम उपयोग में आने वाले पुराने वाहनों को निशाना बनाकर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे और बाद में उन्हें बेचने की योजना बनाते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹2,500 के नगद पुरस्कार की घोषणा की तथा कहा कि वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *