फल उद्यान और कीवी फार्म का किया निरीक्षण

पौड़ी। मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल ने कल्जीखाल के न्याय पंचायत पंचाली क्षेत्र में फल उद्यान और कीवी फार्म का निरीक्षण किया। ग्राम साकनी बड़ी में रतन सिंह असवाल के छह हेक्टेयर फल उद्यान में उत्पादन, पौधों के रखरखाव और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद नैथाना में राकेश नैथानी के पांच हेक्टेयर कीवी फार्म का निरीक्षण कर उत्पादन, तकनीक और विपणन पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्रता के अनुसार लाभ उठाने तथा कृषि-बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।