घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में पहल तेज

घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में पहल तेज


टिहरी गढ़वाल। घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज गुमेटीधार को जीजीआईसी घनसाली में मर्ज करने तथा उसके भवन और आधारभूत संरचना का उपयोग केंद्रीय विद्यालय के लिए किए जाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि परिसर में पर्याप्त भूमि और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *