विधिक जागरूकता शिविर में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ

पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर मंगलवार को विकासखंड पौड़ी के ग्राम चंदोला राईं में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना-2010 के तहत विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने ग्रामीणों को लोकतंत्र के महत्व, संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को विधिक परामर्श और न्याय प्राप्त करने के साधनों की जानकारी मिलेगी। महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेष सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों को विधिक हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।