बच्चों का स्वस्थ बचपन प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव: रेखा आर्या

बच्चों का स्वस्थ बचपन प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव: रेखा आर्या


टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ओणी गांव स्थित स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर किशोरियों, माताओं और बच्चों से संवाद किया तथा उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवार के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम में मंत्री ने बच्चों के साथ भोजन किया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। किशोरियों को भी योजनाओं से जोड़ा गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्री आरती देवी और सहायिका पूनम को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *